अमरीका में आज किक्रेट की सबसे बढ़ी जंग,, टंकराएंगे भारत-पाक
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान एक बार फिर ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप में आमने-सामने होंगी। रविवार को अमरीका के न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत पर सारी दुनिया की नजर है। इस मुकाबले में टॉस सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक हुए टी-20 वल्र्ड कप मैचों में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 71 प्रतिशत रहा है। इस बार वल्र्ड में लो स्कोरिंग मैच हो रहे हैं, ऐसे में दोनों टीमों पर गजब का दबाव रहेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वल्र्ड कप में रविवार को भिड़ंत होनी है। वल्र्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान एक ही बार भारत को हरा पाया है। टीम इंडिया को वो हार टी-20 वल्र्ड कप में ही मिली थी। अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिडऩे के लिए तैयार हैं। भारत और पाक के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था, तो पाकिस्तान अमरीका के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गई। टी-20 वल्र्ड कप 2024 में पिच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। भारत और आयरलैंड का मुकाबला यहीं हुआ था। उससे पहले श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम यहीं खेली थी। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है। बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। तेज गेंदबाज का बोलबाला देखने को मिल रहा है।
पाकिस्तान का हर मैच देखते हैं
न्यूयॉर्क। टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बयान आया है। उन्होंने भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोहित ने कहा कि पाकिस्तान से मुकाबले से पहले भी हम उनके मैच देखते रहते हैं। भारतीय कप्तान ने इसे तैयारियों का हिस्सा बताया हैं। हमें पता है कि वल्र्ड कप में हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पड़ेगा। ऐसे में हम भले उनके खिलाफ खेल नहीं रहे हैं, हम अपनी तैयारी तो कर ही रहे होते हैं। भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि हम यह नहीं सोच रहे हैं कि यह बहुत बड़ा मैच में, बल्कि विश्वकप जैसे टूर्नामेंट में हर मैच अपने आप में अहम है।
डेढ़ करोड़ में टिकट
न्यूयॉर्क। क्या नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम के सेक्शन 252 की रो-20 की सीट 30 में कोई जादू है? भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रविवार को इस सीट के टिकट को रिसेल बाजार में $175,400 यानी करीब 1.5 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। ये जरूरी नहीं कि टिकट इतने में बिक ही जाए, ये बेचने वाले की मांग यही है। इस ऊंची कीमत के पीछे और भी रहस्य है, सेक्शन 252 की ही आसपास की रो में टिकट काफी कम दाम में मिल रहे हैं, जैसे रो-21 में 693 डालर यानी 58 हजार रुपए और रो-19 में 801 डालर यानी 67 हजार रुपए। यही व्यक्ति दूसरी रीसेल वेबसाइट पर भी इसी तरह सेक्शन की सीट का टिकट बेच रहा है, लेकिन सीट और रो नंबर नहीं बता रहा। भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले के लिए टिकट मिलना बहुत मुश्किल है, इसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच माना जाता है।
