BharmourHimachal Pradesh

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

घटना कमाडंर मीत कुमार की अगुवाई में किया गया राहत एवं बचाव कार्य

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर ,
जिला आपदा प्रबधन के सौजन्य से आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक  आपदा (भूस्खलन) से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
उप प्रधान छोटा राम ने 9 बज कर 48 मिनट पर प्रशासन को सूचना दी की प्रंघाला नाला के पास भारी भूस्खलन हुआ है जहां पर कुछ लोगों के फंसने की उम्मीद है।
इसके  उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुए  घटना कमांडर मीत कुमार की अगुवाई में प्रभावित क्षेत्र प्रघाला नाला के पास कुछ ही मिनट में पुलिस के जवान , होमगार्ड , डॉक्टरों की टीम के अलावा तमाम विभाग के लोग इन जगहों पर पहुंच गए तथा दुर्घटना का शिकार हुए तीन घायल मरीजों को वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें सकुशल वहाँ से निकाला गया ।इसके पश्चात एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भरमौर में पहुंचाया गया जिसके दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी शुभम भंडारी की अगुवाई में घायल मरीजों का
उपचार किया गया ।

मीत कुमार ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय बेहतर राहत एवं बचाव कार्य को सुगम करना है ताकि आपदा के समय सही तरीके से निपटा जा सके।