Himachal Pradesh

तरुण कपूर बने रहेंगे पीएम के एडवाइजर, हिमाचल कैडर के रिटायर आईएएस को दो साल और मिले

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे , — शिमला

हिमाचल कैडर के रिटायर आईएएस को दो साल और मिले
हिमाचल कैडर के रिटायर आईएएस अधिकारी तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से अपना एडवाइजर नियुक्त किया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर प्रधानमंत्री मोदी के पिछले कार्यकाल में हिमाचल सरकार से डेपुटेशन पर भारत सरकार चले गए थे। उसके बाद कार्यकाल पूरा होने तक तरुण कपूर ने भारत सरकार में ही सेवाएं दी। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने इन्हें अपने साथ पीएमओ में नियुक्त कर लिया था।
अब गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने प्रधानमंत्री के एडवाइजर के तौर पर दो रिटायर आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें झारखंड कैडर के अमित खरे और हिमाचल कैडर के तरुण कपूर का नाम शामिल है। तरुण कपूर को फिलहाल अगले दो साल के लिए नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की शर्तें वही रहेंगी, जो पहले थीं। तरुण कपूर के पीएमओ में फिर से आने पर हिमाचल सरकार को भी इसका लाभ मिल सकता है। हिमाचल में सेवा के दौरान तरुण कपूर कई विभागों में सेक्रेटरी रहे हैं और ऊर्जा क्षेत्र में उनका विशेष तौर पर योगदान है।