डीआईजी क्राइम को सौंपी लापता हैड कांस्टेबल मामले की जांच
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे — शिमला
सिरमौर जिला के कालाआब पुलिस थाना में तैनात हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी के मामले की जांच डीआईजी क्राइम स्टेट सीआईडी को सौंपी गई है। मामले की जांच करने के लिए डीआईजी क्राइम को सिरमौर जिला में भेजा गया है। इस बारे पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। सिरमौर जिला के कालाअंब पुलिस थाना में तैनात पुलिस का जवान 11 जून से लापता है। हैड कांस्टेबल जसवीर सैणी नवादा, शिवपुर पांवटा साहिब का निवासी है। लापता हैड कांस्टेबल के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उसने कई दिनों से परेशान होने की बात कही है और किसी बड़े अधिकारी का नाम लिए बगैर दबाव डालने की बात कही है।
पुलिस ने हैड कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है और पांवटा से परिजन कालाअंब पहुंचे हैं। हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी 11 जून से लापता है। हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी के परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं। प्रतिनियुक्त अधिकारी द्वारा पूछताछ की जा रही है और हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
