National

आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक, बॉर्डर एरिया में हडक़ंप

Spread the love

इंदौरा के मंड एरिया में अवैध रूप से कर रहे खनन माफियां पर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार रात इक_े होकर माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कार्य पर हल्ला बोल दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से एक जेसीबी और दो ट्रालियों को काबू कर इंदौरा पुलिस के हवाले किया है।
देर रात हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक पर खनन माफियों में हडक़ंप मच गया है, जिस कारण राजनीतिक संरक्षण द्वारा विभिन्न जगहों पर किए जा रहे अवैध खनन के कार्यों में एकदम से विराम लग गया। थाना इंदौरा से आई पुलिस टीम द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर और ट्रालियों को इंदौरा थाने में पहुंचाया गया तथा करवाई अमल में लाई जा रही है।