National

राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए कब तक करें आवेदन, जानिए

Spread the love

शिक्षा विभाग ने डिग्री कॉलेज-यूनिवर्सिटी को जारी किए निर्देश

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

शिक्षा मंत्रालयने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उ मीदवार डिटेल्स भर सकते हैं और निर्देशानुसार आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक यह पुरस्कार देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक के सभी संकाय सदस्यों के लिए है। विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र के साथ 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जानकारी उ मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति को नियमित संकाय का सदस्य होना चाहिए। वहीं स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम पांच साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। पुरस्कारों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें कुलपति, निदेशक, प्रिंसिपल (नियमित या कार्यवाहक) आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।