BharmourHimachal Pradesh

विधानसभा उपाध्यक्ष ने 84 मंदिर परिसर में की पूजा-अर्चना

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा,

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार अपने चंबा प्रवास के दूसरे दिन आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर पहुंचे।
विधानसभा उपाध्यक्ष का भरमौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने इस दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 84 मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एवं स्थानीय लोगों ने 84 मंदिर परिसर की फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया।
उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से वार्तालाप किया और चौरासी मंदिर परिसर के रखरखाव और इसके ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व से संबंधित चर्चा की।
इस अवसर पर राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, तहसीलदार भरमौर तेजराम , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मीत कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी- कर्मचारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।