chambaHimachal Pradesh

17 जून  से  चंबा प्रवास  पर  होंगे  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 

Spread the love

22 जून को ज़िला  शिकायत  निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा,

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 17 जून को देर   सांय   सिहुंता पहुंचेंगे।  वे  19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । 

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून को दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी  में  जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह  की आधारशिला रखेंगे  तत्पश्चात  त्रिमथ में कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक करेंगे ।

विधानसभा अध्यक्ष 22 जून को दोपहर 12.30 बजे  बचत भवन  में  ज़िला  शिकायत  निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।  बैठक के पश्चात वह 03.30 बजे माता जालपा मंदिर मैहला   तथा शाम 05.30 बजे  भलेई माता मंदिर  जाएंगे । 

विधानसभा अध्यक्ष भलेई में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे । 

कुलदीप सिंह  पठानिया   23 जून को छिंज मेला चुवाडी में मुख्य अतिथि होंगे तथा 24 जून को सिहुंता से  धर्मशाला  के लिए रवाना होंगे।