Himachal PradeshKangra

कांगड़ा एयरपोर्ट ने रोका फोरलेन का काम, राजोल से ठानपुरी तक लटका कार्य

Spread the love

हवाई अड्डे की विस्तारीकरण प्रक्रिया फाइनल होने का है इंतजार

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण काम जसूर से राजोल और नगरोटा के ठानपुरी से आगे तेजी से चल रहा है। लेकिन कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास के करीब 12 किलोमीटर सडक़ मार्ग का काम लटक गया है। राजोल से आगे ठानपुरी तक फोरलेन का काम हवाई अड्डे की वाउंडरी फाइनल होने सहित अन्य आपचारिक्ताओं के कारण रुका हुआ है। इसका कारण है गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण का प्रस्ताव। भारतीय विमानन प्राधिकरण ने एनएचएआई को एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में फोरलेन का कार्य करने को फिलहाल इनकार किया है। इसके चलते गगल से ठानपुरी तक के 12 किलोमीटर के क्षेत्र में फोरलेन का कार्य अभी नहीं होगा। लिहाजा एनएचएआई ने तय किया है कि जब तक एयरपोर्ट अथारिटी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करती, तब तक फोरलेन का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
इसका सीधा सा अर्थ है कि जब तक कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा तब तक काम आगे नहीं बढ़ पाएगा। राजोल से आगे फोरलेन का काम बढऩा मुश्किल है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद फोरलेन की अलाइनमेंट क्लीयर हो पाएगी। हालांकि एयरपोर्ट की वाउंडरी के बाहर बनने वाले सर्कुलर रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके अलावा मंडी-पठानकोट फोरलेन का बाकी जगह काम जोर शोर से चला हुआ है, लेकिन राजोल से आगे ठानपुरी तक कोई हलचल न होने से लोग भी असमंजस मेंं हैं।

लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

एयरपोर्ट के ऊपरी दिशा यानी धर्मशाला की तरफ यह फोरलेन बनेगा। राजोल, बीएसएफ सेंटर के साथ से भड़ौत बल्ला, कियोडिय़ां, सलांगड़ी