chambaHimachal Pradesh

चंबा-सिढकुंड संपर्क मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक घायल

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा-सिढकुंड संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कालेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए युवकों के शवों का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद तीन युवक कार में सवार होकर सिढकुंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार गंतव्य से कुछ पहले अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढक गई। हादसे में कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड दिया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान योगेश कुमार पुत्र पवन कुमार वासी गांव सिढकुंड और अखिलेश पुत्र दलीप वासी गांव मुछयाडी डाकखाना हरदासपुरा के तौर पर हुई है। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ करने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल अनमोल शर्मा पुत्र गणेश ज्योति वासी सिढकुंड को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया।