chambaHimachal Pradesh

आज जिला चंबा प्रेस क्लब का हुआ गठन, सुभाष महाजन को चेयरमैन और शिव शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया’

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चम्बा:आज सर्किट हाउस चंबा में जिला चंबा के पत्रकारों की एक बैठक आयोजन किया गया जिसमें सभी उपमंडल स्तरीय पत्रकारों ने भाग लिया इस बैठक में जिला चंबा प्रेस क्लब के गठन हेतु विचार कर सर्व सहमति से जिला चंबा प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमें डलहौजी के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष महाजन को जिला चंबा की कमान देते हुए चेयरमैन नियुक्त किया गया तथा चंबा के वरिष्ठ पत्रकार शिव शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतपाल चंबा, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर चंबा ,महासचिव विकास ठाकुर चंबा ,सचिव मुकेश कुमार (गोल्डी) बनीखेत सह सचिव उत्तम ठाकुर भरमौर, कोषाध्यक्ष नेक सिंह ठाकुर साहो (चम्बा)

जिला चंबा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के सदस्यों में विनोद ठाकुर होली , ओंकार डलैल हौली, ओपी शर्मा छतराडी़, शक्ति प्रसाद सलूणी, सुभाष जरियाल सिंहुता, कमल ठाकुर राख, तलविंदर सिंह बनीखेत, भूषण गूंरूग ककीरा, बबलू पठानिया चुवाड़ी, पवन भारद्वाज मैहला, शैलेश शर्मा चंबा, मंजूर पठान चुराह,दिलीप सिंह ठाकुर चुराह ।

इस बैठक की समाप्ति के उपरांत नवनिर्वाचित जिला चंबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी चेयरमैन सुभाष महाजन की अध्यक्षता में एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला चम्बा प्रेस क्लब के गठन बारे में अवगत कराया। इस गठन हेतु एडीएम चंबा ने सभी पदाधिकारी को मुबारकबाद दी तथा जिला चंबा प्रेस क्लब के सफल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।