chambaHimachal Pradesh

जलापा माता जातर मेला कमेटी द्वारा मैहला में सफाई अभियान, प्लास्टिक प्रबंधन पर जागरूकता

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

आज दिनांक 22 सितंबर 2024 को पंचायत प्रधान राधा देवी और उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच की अगुआई में जलापा माता जातर मेला कमेटी और नेहरू युवा केन्द्र से आए स्वयं सेवक बंटू और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रोहिनी शर्मा और बालिकाओं ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला के पास हॉट स्पॉट और उसके आस पास सफाई अभियान चलाया इसमें 10,10, छात्राओं के पांच समूह बनाए गए और पूरे क्षेत्र की सफाई की गई। ओर इस अभियान के तहत लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया साथ ही स्कूल के साथ लगती दुकानों के दुकानदारों को अपनी दुकान में डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया और अपने आस पास सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने का आहवान किया जिसमे उप प्रधान भुवनेश सिंह ने बच्चों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया की आज की सबसे बड़ी चुनौती प्लास्टिक वेस्ट को डिस्पोज ऑफ करना है तो उसके लिए सभी लोगों से आग्रह किया गया की वो प्लास्टिक का use कम से कम करें और अगर करते हैं तो उसको एकत्रित कर के पंचायत को बेच दें उस से भी उनको इनकम मिलेगी। ये कचरा प्लास्टिक का जिसे पंचायत 70/- रुपए किलो में लोगों से खरीदेगी तो आप सभी से आग्रह है कि प्लास्टिक को एकत्रित करके पंचायत में दे दें ताकि गांव में गंदगी न फैले और लोगों को कुछ पैसा भी मिले इसी कड़ी में पंचायत के एक बी बी ए के छात्र कार्तिकेय कटोच ने पंचायत को प्लास्टिक दिया ओर उसके बदले पंचायत ने 210/- रुपये कार्तिकेय कटोच को दिए