Himachal Pradesh

आपदा से लडऩे को हिमाचल कितना तैयार

Spread the love

इंडिया डिजास्टर रिसोर्स नैटवर्क पर हर जिला में मौजूद संसाधनों का एक क्लिक पर मिलेगा डाटा

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

आपदा से निपटने के लिए जिलों के पास कितने संसाधन मौजूद है, इसका अब डाटा एक क्लिक करने पर मिलेगा। हाल ही आपदाओं ने देश के आपदा प्रबंधन ढांचे को विकसित करने का नया अवसर प्रदान किया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अब देश के हर जिला में आपदा से लडऩे के मौजूद संसाधन का डाटा तैयार करने का फैसला लिया है। हर जिला का यह डाटा इंडिया डिजास्टर रिसोर्स नैटवर्क पर मौजूद रहेगा। केंद्र सरकार के द्वारा तय कुल 283 जरूरी संसाधनों में से जिला के पास कितने संसाधन मौजूद है, इसकी जानकारी पता चलेगी। जिला आपदा प्रबंधन को इसके लिए सभी सरकारी व गैर-सरकारी एजेंसियों को उनके पास उपलब्ध संसाधनों का ब्यौरा देने को कहा गया है।

कुल्लू सहित सभी जिलों ने इस संदर्भ में सभी नोडल विभागों के साथ गैर-सरकारी एजेंसियों को भी पत्र लिखा है और रिपोर्ट देने को कहाहै। जानकारी के अनुसार उपलब्ध संसाधनों को तीन भागों में बांटा गया है और एक प्रारूप तैयार किया गया है। पहले प्रारूप में जिला स्तर पर आपदा से निपटने में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की सूची बनाई जाएगी, तो दूसरे प्रारूप में जिला में मौजूद मानव संसाधन अर्थात आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका निभाने वाले दक्ष व्यक्तियों को डाटा तैयार होगा। तीसरे प्रारूप में आपातकालीन सप्लाई का डाटा तैयार होगा। -एचडीएम

प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला । मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। 29 जून को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश के साथ अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 29 जून से दो जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। 28 जून को यलो, जबकि 29 और 30 जून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।