पैसे डबल करने के लालच में गवां दिए 14 लाख रुपए
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले एक क्षेत्र के व्यक्ति ने रुपए डबल करने के नाम पर 14 लाख से अधिक रुपए गंवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऑनलाइल तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में इसने लाखों रुपए गंवा डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी क मुताबिक कृष्णानगर के एक व्यक्ति ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों की मानें तो ऑनलाइन माध्यम से ही रुपए बढ़ाने का इसे लालच दिया था। इसके लिए इसने रुपए लगा दिए।
इसे कुल 14 लाख 33 हजार रुपए ऑनलाइन लगाए जो कि इसे वापस नहीं मिले। हालांकि ऑनलाइन माध्यम से ही इसे रुपए डबल करने की बात कही जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
