एक ऐसा गांव जहां एक दूसरे के हाथ से लकड़ी छुड़ाने की है अजब परम्परा
एक ऐसा गांव जहां एक दूसरे के हाथ से लकड़ी छुड़ाने की है अजब परम्परा
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ऐसे कई रीति रिवाज है जो यहां की संस्कृति को एक अलग ही पहचान दिलाते है ऐसा ही एक उत्सव है खैड उत्सव जिसे होली पंचायत के गुसाल गांव में हर वर्ष मनाया जाता है इस उत्सव में यहां के बच्चे तथा युवा रंग बिरंगी लकड़ियों के माध्यम से जोर आजमाइश करते हैं एक दूसरे की लकड़ियों पर जोर से वार किया जाता है और जिसके हाथ से लकड़ी छूट गई उसे भूई माता मन्दिर की छत पर फेंक दिया जाता है।
