जयराम ठाकुर ने कहा अगर मैं मुख्यमंत्री की जगह होता तो त्यागपत्र दे देता, अपने क्षेत्र का भी नहीं कर पाए विकास
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शासन पंचायत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं त्यागपत्र दे देता।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी विधायकों को साथ लेकर चलने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे हैं। यही वजह है कि आज प्रदेश के राजनीतिक हालात कुछ और दिशा की ओर जा रहे हैं। समय रहते अगर सभी विधायकों के काम किए होते और उनमें किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। सरकार के पास बहुमत तक की नौबत खड़ी है। मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं त्यागपत्र दे देता। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शासन पंचायत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर जिले से संबंध रखते हैं, लेकिन अपने ही क्षेत्र हमीरपुर का विकास नहीं कर पाए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि हमीरपुर पर लाहौल स्पीति के पूर्व विधायकों के घरों के आसपास तोड़फोड़ की गई। हमीरपुर के विधायक के घर के पास स्पीड ब्रेकर उखाड़ दिए गए
