जस्टिस राजीव शकधर होंगे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश राजीव शकधर प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने राजीव शकधर को हिमाचल का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वह मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की जगह लेंगे। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। 19 अक्तूबर, 1962 को जन्मे न्यायाधीश राजीव शकधर ने दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम (ऑनर्स) में स्नातक किया। 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 19 नवंबरए 1987 को वकील के रूप में नामित हुए।
1987 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी पूरी की। न्यायाधीश राजीव शकधर को 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था। 17 अक्तूबर, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी पुष्टि की गई। उन्हें 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया। उसके बाद 15 जनवरी, 2018 को उन्हें वापस दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया।
