पहली से आठवीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी
पहली अगस्त से शुरू होंगे एसए-वन और एसए-टू के एग्जाम
समग्र शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा के लिए एसए-1 और एसए-2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हिमाचल के समर और विंटर दोनों स्कूलों में ये परीक्षाएं होनी हैं। इसमें पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं पहली अगस्त से पांच अगस्त तक चलेंगी। इसके बाद छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं पहली अगस्त से आठ अगस्त तक चलेंगी। स्कूल प्रबंधन ही आंसर शीट को चैक करेंगे। इसके साथ ही समग्र शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी यह शेड्यूल चैक कर सकते हैं।
पहली-आठवीं कक्षा की डेटशीट
कक्षा पहली : पहली अगस्त को मैथ्स, दो को हिंदी, तीन को इंग्लिश।
कक्षा दूसरी : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को हिंदी, तीन को मैथ्स।
कक्षा तीसरी : पहली अगस्त को हिंदी, दो को मैथ्स, तीन को इंग्लिश, पांच को ईवीएस।
कक्षा चौथी : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को ईवीएस, तीन को हिंदी, पांच को मैथ्स।
कक्षा पांचवीं : पहली अगस्त को ईवीएस, दो को इंग्लिश, तीन को हिंदी, पांच को मैथ्स।
कक्षा छठी : पहली अगस्त को मैथ्स, दो को ड्राइंग, तीन को हिंदी, पांच को इंग्लिश, छह को संस्कृत, सात को साइंस, आठ को एचएलएसवाई, नौ को सोशल साइंस।
कक्षा सातवीं : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को एचएलएसवाई, तीन को सोशल साइंस, पांच को मैथ्स, छह को ड्राइंग, सात को हिंदी, आठ को संस्कृत, नौ को साइंस।
कक्षा आठवीं : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को संस्कृत, तीन को सोशल साइंस, पांच को साइंस, छह को हिंदी, सात को एचएलएसवाई, आठ को ड्राइंग, नौ को मैथ्स।
