EducationHimachal Pradesh

Himachal News: बीएड की मेरिट लिस्ट जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित 54 प्राइवेट कालेजों में भरी जाएंगी सीटें

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को पीएचडी कोर्स वर्क इन हिंदी का रिजल्ट घोषित किया गया। यह रिजल्ट सौ फीसदी रहा। इसके साथ ही पीएचडी कोर्स संस्कृत और पीएचडी कोर्स इन एजुकेशन का रिजल्ट भी सौ फीसदी रहा। एचपीयू ने बीसीए सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है, जिसका परीक्षा परिणाम 93.39 फीसदी रहा। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी छात्र वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। एचपीयू में बीएड प्रवेश परीक्षा 20 जून को ली थी, जिसका रिजल्ट आठ जुलाई को जारी कर दिया था। इसमें एचपीयू ने श्रेणीवार मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। परीक्षा में कुल 11506 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 11143 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जबकि 9976 पास हुए थे। एचपीयू सहित सभी 54 प्राइवेट कालेजों में बीएड की सीटें भरी जानी हैं।

वहीं, एचपीयू के तहत बीएससी, बीकॉम और बीए फस्र्ट ईयर के बहुत से छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने तय समय में एचपीयू को सीसीए और अवार्ड संबंधी डिटेल नहीं भेजी है। ऐसे में इन छात्रों के रिजल्ट लेट हो गए हैं। एचपीयू प्रशासन की ओर से यह रिमाइंडर जारी किया गया है कि संबंधित कॉलेज प्रशासन जल्द सीसीए और इंटरनल असेस्मेंट संबंधी अवार्ड विश्वविद्यालय को भेजें, ताकि छात्रों का जो आधा-अधूरा रिजल्ट है, उसे समय पर निकाला जा सके। समय पर अवार्ड न मिलने से परेशानी ये आ रही है कि इन छात्रों के आधे-अधूरे रिजल्ट ही एचपीयू की ओर से घोषित किया गया है। एक बार फिर सभी कॉलेजों को रिमाइंडर जारी किया गया है।

डिप्लोमा इन एडवांस जर्मन-फ्रेंच-रूस डेटशीट में बदलाव

एचपीयू ने डिप्लोमा इन एडवांस जर्मन, फ्रेंच और रूस की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। इसमें एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन पेपर-1 की परीक्षा 16 की बजाय 22 जुलाई को होगी। इसके साथ ही डिप्लोमा कोर्स इन रूस की परीक्षा 18 के बजाय 25 जुलाई को होगी। इसके साथ ही रशियन पेपर-2 की परीक्षा 20 जुलाई के बजाय अब 27 जुलाई को होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सेकेंड और चौथे सेमेस्टर की रेगुलर और पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं, जो कि 28 जुलाई को होनी थीं, उसमें भी बदलाव किया है। इसमें चौथे और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 22 जुलाई के बजाय नौ अगस्त को होगी। इसके साथ ही दूसरे और पहले वर्ष की परीक्षा 25 जुलाई के बजाय 10 अगस्त को होगी। छात्र बदली हुई डेट शीट एचपीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।