Himachal PradeshPolitics

कमलेश का हुआ देहरा, नालागढ़ में बावा बने नए नायक, हमीरपुर में BJP के आशीष बरकरार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर चुनाव जीत लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 मतों से मात दी है। इससे पहले तीन राउंड में वह पिछड़ रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी खासी बढ़त बना ली और अंत में 9399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार 125 वोट ईवीएम तथा 612 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े।

भाजपा के होशियार सिंह 23 हजार 338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनमें 22 हजार 860 वोट ईवीएम तथा 478 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े। निदर्लीय प्रत्याशी अरूण अंकेश स्याल को 67, सुलेखा चौधरी को 171 तथा संजय शर्मा को 43 वोट पड़े। वहीं नोटा को 150 वोट पड़े। वोट प्रतिशत की बात करें तो कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े। ईवीएम से कुल वोट 55 हजार 408। इनमें कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 32 हजार 125, भाजपा के होशियार सिंह को 22 हजार 860, आजाद उम्मीदवार अरूण अंकेश स्याल को 65, सुलेखा चौधरी को 167, संजय शर्मा को 43 तथा नोटा को 148 वोट पड़े। देहरा उपचुनाव में कुल 1098 पोस्टल वोट पड़े। इनमें कमलेश ठाकुर को 612, हाशियार सिंह को 478, अरूण अंकेश स्याल को 2, सुलेखा चौधरी को 4 और नोटा को 2 वोट पड़े। उधर, नालागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 8990 मतों के अंतर से उपचुनाव जीत गए। उन्हें 34608 वोट पड़े, जबकि भाजपा के केएल ठाकुर को 25618 वोट मिले और आजाद प्रत्याशी हरप्रीत सैणी को 13025 मत मिले। हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आशीष शर्मा को कंधों पर उठाया। चुनाव में कांग्रेस के डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को 25470 और भाजपा के आशीष शर्मा को 27041 वोट मिले।

देहरा 10th राउंड
कलमेश ठाकुर (कांग्रेस) 32737
होशियार सिंह (भाजपा) 23338

हमीरपुर 9th राउंड
डॉ पुष्पेंद्र वर्मा : 25184
आशीष शर्मा 26617

नालागढ़ 9th राउंड
केएल ठाकुर बीजेपी 25618
हरदीप बावा कांग्रेस 34608
हरप्रीत सैनी आज़ाद 13025