InternationalNational

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन तेज, अब तक छह की मौत

Spread the love

भारतीयों को बाहर न निकलने की सलाह, अब तक छह की मौत

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि वे देश में बढ़ती हिंसा की वजह से गैर-जरूरी यात्रा से बचें और अपने घरों से बाहर कम से कम निकलें। यह सलाह हाल ही में ढाका में छात्रों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद दी गई है। यह फैसला बांग्लादेशी सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने के बाद लिया गया है। बांग्लादेश में देश की सिविल सेवा नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है।

हालत की गंभीरता को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, सिलहट और खुलना में भारतीय सहायक उच्चायोगों ने भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए 24 घंटे आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं गुरुवार को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए। ढाका में विभिन्न जगहों पर छात्रों और सरकारी अधिकारियों के बीच झड़प हुई। इस दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प भी हुई। इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है।