लंबे इंतजार के बाद HPU ने जारी की डेटशीट
यूजी के स्पेशल चांस एग्जाम 30 से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी महीने में ओल्ड स्टूडेंट के लिए स्पेशल चांस दिए जाने की अधिसूचना जारी की गई थी। उसके तहत अब इन छात्रों के लिए एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है। इसमें बीए, बीएसई, बीकॉम फस्र्ट ईयर के छात्रों को अंक सुधार का मौका मिलेगा। ये परीक्षाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी, जो कि 28 अगस्त तक चलेंगी। इसके बाद सेकेंड ईयर की परीक्षाएं 21 अगस्त से शुरू होंगी, जो कि 12 सिंतबर तक चलेंगी। इसके साथ ही बीए थर्ड ईयर की परीक्षाएं 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने बताया कि छात्रों के लिए ये शेड्यूल एचपीयू की वेबसाइट पर डाला गया है। गौर रहे कि छात्र जनवरी से इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। ज्यादातार मामलों में नौकरी या अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्र अपने डिग्री के अंकों में सुधार करना चाहते हैं। ऐसे में एचपीयू के तहत ये मौका दिया गया है।
एमए फस्र्ट सेमेस्टर की काउंसिलिंग कल से
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से एमए एजुकेशन पहले समेस्टर की काउंसिलिंग 20 जुलाई से शुरू होगी। छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही एमए अंग्रेजी की काउंसिलिंग के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 20 जुलाई तक छात्रों को फीस जमा करवानी होगी।
इक्डोल में यूजी-पीजी के लिए एडमिशन शुरू, बीएड में 16 अगस्त से लें प्रवेश
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में चल रहे विभिन्न कोर्स में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कॉर्स में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। स्नातक (बीए और बीकॉम) और स्नातकोत्तर कोर्स (एमए अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स, इतिहास, संगीत, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार) और एमबीए के लिए 17 अगस्त से आवेदन प्रकिया शुरू होगी। बीएड के लिए 16 अगस्त और एमए एजुकेशन के लिए 20 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, डिप्लोमा कॉर्स के लिए 17 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। डिप्लोमा कॉर्स के लिए पर्यटक गाइड, योग अध्ययन, डीसीए, डीडीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
