EducationHimachal PradeshShimla

बीए-एलएलबी की खाली सीटों के लिए कल तक करें अप्लाई

Spread the love

एचपीयू की वेबसाइट पर शेड्यूल जारी, फस्र्ट सेमेस्टर के लिए करें आवेदन

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीए-एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स में खाली रह गई सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें छात्र अब फस्र्ट सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्रों को नॉन सब्सिडाज्ड सीटें में 20 जुलाई तक फीस चुकानी होगी। यह फीस 36790 रुपए रखी गई है। इसके साथ ही नॉन सब्सिडाज्ड सीटें 54140 रुपए रखी गई हैं। एचपीयू की वेबसाइट पर इसका पूरा शेड्यूल दिया गया है। इसमें 20 जुलाई के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसमें सब्सिडाज्ड सीटों में एक, एससी वर्ग में एक सीट, नॉन सब्सिडाज्ड सीटों में दो खाली रह गई है। गौर रहे कि विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले विभिन्न कालेजों में इन दिनों काउंसलिंग और एडमिशन का दौर चला है। इसमें जिन विभागोंं में विभिन्न सीटें खाली रह गई हैं, वहां के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें बीएएलएलबी के लिए भी तीसरी बार खाली रह गई सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।