Himachal PradeshPolitics

पूरा नहीं हुआ भाजपा का सरकार तोडऩे का सपना

Spread the love

डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री बोले, जनता ने नाकाम कर दी बीजेपी की साजिश

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पर सवाल उठने से पहले भारतीय जनता पार्टी को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को तोडऩे की साजिश रचने वाले भाजपा के नेता जनता को यह बताएं कि आखिर साजिश क्यों रची गई? उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता शपथ लेने की जल्दबाजी में थे, वे बताएं कि आखिर शपथ क्यों नहीं हो पाई? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर भाजपा ने चुनाव थोपे और जनता ने भाजपा को पूरी तरह से रिजेक्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है, विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार सरकार तोडऩे के सपने देखे और यह सपना ही रह गया। भाजपा ने कई विधायकों को पूर्व विधायक बनाकर घर बिठा दिया है। प्रदेश की जनता ने दलबदल, धनबल की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर सरकार काम कर रही है और जनता को सुविधा देना जनता के काम प्राथमिकता पर करना यह हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बनाने के लिए सबसे सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों को पेंशन मिल गई है। महिलाओं को 1500 मिल रहे हैं। युवाओं को रोजगार दे रहे है। पुराने परिणाम भी निकाले जा रहे है और जनता से किया वादा पूरा किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने घेरा विपक्ष

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अंदर अनेक ग्रुप बन गए हैं। भाजपा के नेता लगातार भाजपा पर ही सवाल उठा रहे हैं। हालांकि ये भाजपा की अंदरूनी बातें हैं, लेकिन प्रदेश हित को सुरक्षित रखने का काम कांग्रेस कर रही है। जनता को बेहतर शासन देना हमारा फर्ज है और हम विकास से परिपूर्ण जनता की सेवा का शासन दे रहे हैं।