Education

नवोदय चयन परीक्षा के लिए 16 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की समस्या के लिए मोबाइल नंबर 82194-82550 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस को नवोदय विद्यालय डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।