आ अब लौट चलें पांच माह बाद अपने घर पहुंचेंगे भरमौर के भेड़पालक
आ अब लौट चलें पांच माह बाद अपने घर पहुंचेंगे भरमौर के भेड़पालक
करीब पांच माह का समय निचले क्षेत्रों में बिताने के बाद भरमौर के भेड़पालकों ने अपने घरों की और रुख कर लिया है साल के नवम्बर माह में निचले क्षेत्रों में अपने पशु धन सहित जाने वाले यह भेड़पालक बैशाखी के आस पास भरमौर पहुंचेंगे बता दें कि भरमौर क्षेत्र के भेड़पालक सर्दियां बिताने के लिए जिला कांगड़ा, ऊना,बिलासपुर, और पंजाब के होशियार पुर जैसे क्षेत्रों में चले जाते है और गर्मियों की दस्तक के साथ ही फिर अपने घरों को लौट आते है बहरहाल अपने घर परिवार से करीब पांच माह तक दूर रहने वाले भेडपालक एक बार फिर अपने घर पहुंचेंगे।
