श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस दिन से, 13 दिन चलेगा दौर, पांच सेक्टर में बांटा क्षेत्र
13 दिन चलेगा दौर; पांच सेक्टर में बांटा क्षेत्र, भक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देश की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार ‘श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा’ इस वर्ष आधिकारिक तौर पर दस जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी। निरमंड से मां अंबिका और दत्तात्रेय स्वामी जी की पवित्र छड़ी सात जुलाई को रवाना होगी, जो गुरु पूर्णिमा के दिन श्री खंड महादेव के दर्शन कर वापस दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड लौटेगी। यात्रा के संदर्भ में मंगलवार को निरमंड के पंचायत समिति सभागार में आयोजित यात्रा ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।
पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक श्री खंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश मिल्क फेल्डरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों, यात्रा ट्रस्ट के सदस्यों और चायल, जुआगी पंचायत के टेंट व्यापारियों के साथ श्री खंड यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
पांच सेक्टर में बांटा क्षेत्र
यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा को पांच सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें बेस कैंप सिंह गाड, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में प्रशासन द्वारा यात्रियों के सहायतार्थ सेक्टर ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों और उनके साथ पुलिस अधिकारियों, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीम, जल शक्ति विभाग, वन विभाग
