chambaHimachal Pradesh

मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन   आयोजित

Spread the love

उपमंडल चंबा  से संबंध रखने वाले 321 कलाकारों ने लिया भाग

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा,

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू निर्णायक समिति द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में चंबा उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए । जिसमें 321 कलाकारों ने भाग लिया।

मिंजर मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गायन व डांस के लिए ऑडिशन हुए जिसमें कलाकारों ने प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन के आधार पर ही कलाकारों का चयन किया जाएगा।