होली नयाग्रां सड़क पर कबाड़ से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
होली नयाग्रां सड़क पर कबाड़ से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। गाड़ी में सवार दो अन्य लोग हादसे में बाल बाल बच गए हैं। दुर्घटना के वक्त गाड़ी से चलांग लगाने के कारण दो अन्य स्वाद लोग बाल बाल बचे है। जानकारी के अनुसार पिकअप कबाड़ का सामान लोड करके नयाग्राम से चंबा की तरफ जा रही थी। अचानक कुलेठ घार में चढ़ाई होने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चालक का नाम बॉबी निवासी रुणकोठी बताया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनो के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना के कारणो की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कच्ची सड़क व खड़ी चढ़ाई को इस दुर्घटना का कारण माना गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20-25 वर्षों से कुलेठ घार जहां पर सीधी खड़ी चढ़ाई है पहले भी कई बार यहां पर कई गाड़ियां हादसों का शिकार होते-होते बची है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप भी इसी खड़ी चढ़ाई को चढ रही थी कि अचानक टॉप पर पहुंच कर गाड़ी बंद हो गई और चालक ने जैसे ही गाड़ी को ब्रेक लगई गाड़ी लुढकती हुई खाई में ज गिरी। जिससे चालक की मौत हो गई है चालक बाॅबी की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई है और उसका एक बेटा है।
