National

पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग में पिछड़ा भारत

Spread the love

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जारी की साल 2024 की रैंकिंग, पिछले साल के मुकाबले दो पायदान फिसला

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की नई लिस्ट जारी हो गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2024 की रैंकिंग जारी की है। इसमें टॉप पर सिंगापुर है। यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएआईए) के डेटा पर आधारित है। इस आधार पर भारत की रैंकिंग काफी कमजोर है। इतनी कि भारत देश को सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के बराबर रखा गया है। पाकिस्तान की हालत और खराब है। टॉप देशों की बात करें तो सिंगापुर के बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान स्पेन जैसे देश हैं। छठे नंबर पर कनाडा और सातवें नंबर पर अमरीका है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, भारत की 82वीं रंैकिंग है, जो कि साल 2023 के मुकाबले 2 अंक पीछे है।

भारतीय पासपोर्ट 58 देशों को बिना वीजा एंट्री की अनुमति है, जबकि, नंबर वन देश सिंगापुर में 195 देशों के लिए बिना वीजा एंट्री है। वहीं, दूसरे नंबर पर जापान, फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन संयुक्त रूप से हैं। इन देशों में 192 देशों तक बिना वीजा फेसिलिटी है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रिया, फिऩलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन सभी के पास 191 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच हैं, जबकि बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम 190, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल 189,ग्रीस, पोलैंड 188, कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा 187 देशों में बिना वीजा के पहुंच रहे हैं।

भारतीयों को सिर्फ 58 देशों में बिना वीजा एंट्री

सूची में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है। भारतीयों के लिए 58 देशों में बिना वीजा जाने की अनुमति है, इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 100वें स्थान पर है, जिसके पासपोर्ट धारकों को 33 देशों तक बिना वीजा फेसिलिटी है। सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान है, जहां महज 26 देशों तक बिना वीजा पहुंचा जा सकता है।