आईटीआई में प्रवेश के लिए पहला राउंड आज
ऑनलाइन होगी काउंसिलिंग, खाली सीटों का डाटा छह को होगा अपलोड
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल प्रदेश में आईटीआई के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर की ओर से आज पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। प्रथम चरण के दौरान अपने मंनपसंद संस्थान में दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पांच अगस्त को संबंधित आईटीआई में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद खाली बची सीटों का डाटा छह अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
वहीं दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 12 तक आवेदन कर सकेंगे और 20 को सीटों का आबंटन होगा। अभ्यर्थियों को 23 तक अपने दस्तावेजों को सत्यापन करवाने का समय दिया जाएगा। वहीं 28 से सीधा स्पॉट राउंड शुरू होगा। उधर, हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक अक्षय सूद ने खबर की पुष्टि की है।
एमटेक-एमएससी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/ एमएससी योग, एमटेक और बीएससी एचएमसीटी/ बीएचएमसीटी में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 31 जुलाई को होगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि बीटेक की दूसरे चरण की काउंसिलिंग पहली अगस्त से शुरू होगी। पहली अगस्त को जेईई मेन के आधार पर सामान्य श्रेणी सहित ऑल इंडिया कोटा, बेटी है अनमोल ईडब्ल्यूएस कश्मीरी विस्थापित व टीएफडब्ल्यू कोटे से काउंसिलिंग के लिए आवेदन किया है उनकी काउंसिलिंग होगी। दो अगस्त को ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्र्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। तीन व चार अगस्त को एचपीसीईटी के आधार पर बीटेककी दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी।
