बैचवाइज टीजीटी की ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी
शिक्षा विभाग ने सभी डिप्टी डायरेक्टर को दिए निर्देश
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
प्रदेश के स्कूलों में हाल ही में बैचवाइज भर्ती के आधार पर नियुक्त हुए टीजीटी की ट्रेनिंग होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने ट्रेनिंग का शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया है। स्कूलों में पढ़ाने से पहले इन सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 21 अगस्त से ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा जो कि चार सितंबर तक चलेगा। प्रदेश के सभी डाइट केंदों में इन शिक्षकों की ट्रेनिंग होगी जिसमें भाग लेना सभी के लिए जरूरी है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बारे में सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं डाइट केंदों के प्रिंसीपल को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। सुबह 9 बजे से यह ट्रेनिंग शुरू होगी 15 दिन की इस ट्रेनिंग सेशन में सभी शिक्षकों को बच्चों को पढऩे के लिए नए-नए तरीके और विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। इसमें टीजीटी आट्र्स की ट्रेनिंग चंबा, मंडी, सिरमौर और शिमला के डाइट केंदों में होगी। इसके साथ ही टीजीटी नॉन मेडिकल की ट्रेनिंग कांगड़ा, कुल्लू, सोलन और बिलासपुर के डाइट केंदों में होगी। वहीं टीजीटी मेडिकल की ट्रेनिंग हमीरपुर, कुल्लू, सोलन और बिलासपुर जिला में होनी है।
