Himachal Pradesh

ED : अब निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड तलब करेगी ईडी

Spread the love

आयुष्मान योजना में करोड़ों के घोटले में रिकॉर्ड से क्रॉस मैच करेगी जांच एजेंसी

छापामारी के दौरान जब्त किए स्वास्थ्य योजनाओं के कई दस्तावेज

88 लाख नकद, चार बैंक लॉकर,140 बैंक खाते मिले

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी स्वास्थ्य विभाग से भी निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड तलब करेगी। ईडी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयुष्मान योजना में करोड़ों के घोटले को लेकर ईडी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड से निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड क्रॉस मैच करेगी। ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ भी करेगी। आरोपियों से ईडी की पूछताछ में फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ईडी अस्पतालों की संपत्ति की जांच भी कर रही है।

आयुष्मान योजना में ईडी की अब तक की गई जांच के अनुसार इस मामले में लगभग 25 करोड़ रुपए की अपराध आय शामिल है। ईडी ने बीते सप्ताह के बुधवार को दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में के 20 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत छापामारी की थी। ईडी ने छापामारी करके 88 लाख रुपए नकद, चार बैंक लॉकर और 140 संबंधित बैंक खाते जब्त किए थे। इसके अलावा ईडी ने अचल और चल संपत्तियों, खातों की पुस्तकों और अन्य दस्तावेजों के अलावा, मोबाइल फोन/ आईपैड, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के रूप में 16 डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। ईडी अब छापामारी के दौरान जब्त किए गए उपकरणों और बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। ईडी अब फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में अस्पतालों की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही है। ईडी पता लगा रही है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से कितनी संपत्ति बनाई है।

हिमकेयर की भी होगी जांच

आयुष्मान योजना के बाद ईडी हिमकेयर योजना का भी रिकॉर्ड खंगालेगी। फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी को छापामारी के दौरान आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों जब्त किए हैं। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि 23 हजार मरीजों के लिए 21 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। ईडी की जांच में कई मरीजों के नाम पर दावों से संबंधित कई फाइलें गायब मिली हैं।