InternationalNational

Paris Olympics : बच्चे की लात से परफेक्ट टेन पर लगा निशाना

Spread the love

अजरबेजान की साढ़े छह महीने की गर्भवती तीरंदाज का खुलास

ओलंपिक में भाग ले रहे कई खिलाड़ी अपनी जीत और हार की खबरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं, लेकिन पिछले सप्ताह तलवारबाजी में भाग लेने वाली मिस्र की नाडा हाफिज ने कुछ और ही साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि वह अकेले तलवारबाजी नहीं कर रही थी, कोई और भी उनके साथ था। हाफिज सात महीने की गर्भवती है। अब अजरबेजान की तीरंदाज ने भी खुलासा किया कि वह साढ़े छह महीने की गर्भवती हैं।

यायलागुल रमाजानोवा ने बताया कि शॉट लेने से पहले उसे अपने बच्चे की किक महसूस हुई थी और फिर उसने 10 का स्कोर किया, जो अधिकतम अंक है। ओलंपिक में इससे पहले भी गर्भवती महिलाएं भाग लेती रही हैं। ओलंपिक से इतर देखें तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 2017 में गर्भवती होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था और तब वह खिताब जीतने में सफल रही थी।