शक्तिपीठों में नवरात्र के तीसरे दिन 72 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन मंदिरों में 31.62 लाख का नकद चढ़ावा, मां के दर्शनों को लगी भक्तों की लंबी कतारें
बिलासपुर — बुधवार को श्रावण अष्टमी के तीसरे नवरात्र मेले के दौरान मां नयनादेवी मंदिर में दर्शनों को कतरों में खड़े भक्त
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दौरान मां के दरबार भक्तों की खूब रौनक लगी है। देश के विभिन्न राज्यों से प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मइया के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र मेले के दूसरे दिन प्रदेश के चार शक्तिपीठों में भक्तों ने मइया के चरणों में 31.62 लाख का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। सबसे अधिक नयनादेवी मंदिर में 14.92 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। वहीं श्रावण अष्टमी नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मइया के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में बुधवार को चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बजे्रश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में 72 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दूसरे दिन 11 लाख 58 हजार 402 रुपए का नकद चढ़ावा व यूएसए के 255 डॉलर, यूएई के दस दिरहम और अस्ट्रेलिया के 10 डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। तीसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीष नवाया।
वहीं नयनादेवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन मां के चरणों में 14 लाख 92 हजार 873 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ा। तीसरे नवरात्र पर 35 हजार श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीष नवाया। नयनादेवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास को 22 ग्राम 300 मिली सोना और तीन किलो 128 ग्राम चांदी का चढ़ावा।
