National

प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, एमएसपी की उठाई मांग

Spread the love

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के विभिन्न घटक दलों के कई सदस्य गुरुवार को प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे और किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की मांग की। विपक्षी दल सरकार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी जाए।

तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘किसान को एमएसपी दो’ और ‘किसानों से अन्याय बंद करो’ के नारे भी लगाए।