International

Olympic Medal: एक हफ्ते में उतरा ओलंपिक मेडल का रंग

Spread the love

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खिलाडिय़ों को दिए जा रहे मेडल अपना रंग गंवा रहे हैं। ब्रिटेन की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता यास्मीन हार्पर ने दावा किया है कि उनके मेडल ने रंग खोना शुरू कर दिया है। उन्हें यह मेडल महिलाओं की तीन मीटर सिंक्रोनाइज्ड स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में मिला था। अमरीका की स्केटबोर्ड टीम के एक सदस्य ने भी इसी तरह की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि उनके कांस्य पदक का रंग फीका पड़ गया है और पीछे से यह टूट भी गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में एक के बाद एक विवाद हो रहे हैं।

पहले महिला बॉक्सिंग में दो खिलाडिय़ों के जेंडर को लेकर विवाद हुआ। अभी विनेश फोगाट के वजन का विवाद चल ही रहा है। मेडल खिलाडिय़ों के सालों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक होते हैं। ऐसे में घटिया मेडल मिलना निराशाजनक है। यह मुद्दा पेरिस ओलंपिक आयोजकों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है। यास्मीन हार्पर ने कहा, यह थोड़ा निराशाजनक है, क्योंकि यह सिर्फ एक हफ्ते के लिए चमकदार था।