शेख हसीना के करीबी बांग्लादेश के चीफ जस्टिस का इस्तीफा
जजों के खिलाफ प्रदर्शन, छात्रों के अल्टीमेटम के बाद छोड़ा पद
प्रदर्शनकारियों ने दी थी धमकी , पद न छोड़ा तो, कुर्सी से खींचकर उतारेंगे
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने शनिवार को भारी विरोध के बीच अपना इस्तीफा दे दिया। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों ने शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के परिसर को घेर लिया और उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद हसन ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। शनिवार को बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर न्यायाधीश इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें भी शेख हसीना की तरह कुर्सी से नीचे खींच लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा न करने पर जजों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हसन ने पद छोडऩे का ऐलान कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शेख हसीना के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन न्यायाधीशों ने बिना अंतरिम सरकार से पूछे शनिवार को अदालत की बैठक बुलाई थी। इस बैठक की वजह से छात्रों ने एक घंटे के भीतर न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमे छात्रों ने चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान लोगों ने चीफ जस्टिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में छात्रों के साथ-साथ आम लोग भी शामिल थे।
चीफ जस्टिस के इस्तीफे के बाद पांच और जज अपना पद छोड़ सकते हैं। बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार और शनिवार को अचानक
