Himachal PradeshKangra

Kangra Crime: अनजान शख्स को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, फोड़ डाला जेई का सिर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

विद्युत विभाग रे में कार्यरत जेई शाम शर्मा को शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना काफी महंगा पड़ गया। जेई शाम शर्मा ड्यूटी से वाया मलहंता अपने मोटरसाइकिल के माध्यम से वापस आ रहा थे कि भटोली के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट ली। जब फतेहपुर में जेई उक्त व्यक्ति को उतार कर दुकान से सामान लेने लगे, तो वह उनकी मोटरसाइकिल को लेकर चला गया। जब वह दुकान से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब पाया। फिर आगे चलकर देखा तो बाइक थोड़ी दूरी पर सडक़ किनारे खड़ी था।

लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ा करने वॉला व्यक्ति भाग रहा है। थोड़ी ही दूरी पर जाकर बस ठहराव के समीप उसे दबोच लिया गया, लेकिन उसने जेई को किसी तेजधार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे सिर पर तीन टांके लगे हैं। हालांकि बाद में हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।