Himachal Pradesh

जिस देश के निर्माण में साथ दिया, वहां हिंदुओं को खतरा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि जिस बांग्लादेश के निर्माण में भारत की सरकार और जनता ने पूरा समर्थन दिया था, उसी देश में आज हिंदुओं का जीवन भयंकर खतरे में हैं। हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है और उनकी हत्या करने की कोशिश की जा रही हैं। इस संबंध में पूरी दुनिया में भारतवासी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत सरकार को इस संबंध में अतिशीघ्र हरसंभव तरीके से बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस ज्वलंत प्रश्न को उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत हिंदू बहुसंख्यक देश है, परंतु यहां पर सभी अल्पसंख्यक पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ रहते हैं, परंतु पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन खतरे में है। भारत के मुस्लिम नेताओं का यह परम कत्र्तव्य है कि वे बांग्लादेश के नेताओं से बड़े जोर से यह कहें कि जब भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक को पूरी सुरक्षा दी जाती है, तो बांग्लादेश में भी हिंदुओं को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए।