Himachal Pradesh

शक्तिपीठों में अष्टमी के दिन 1.86 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

सातवें नवरात्र पर मैया के मंदिरों में 49.43 लाख का चढ़ावा, मां के आशीर्वाद के साथ दिन भर गूंजते रहे जयकारे
श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले में अष्टमी के दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में एक लाख 86 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले में मां के भवनों में मइया के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मइया के चरणों में श्रद्धालु दिल खोलकर लाखों रुपए का नकद चढ़ावा और सोना-चांदी का चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। सोमवार को दिनभर प्रदेश के शक्तिपीठों में मईया के जयकारे गूंजते रहे। श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के सातवें दिन प्रदेश के चार शक्तिपीठों में दिन मां के भक्तों ने मईया के चरणों में 49.43 लाख का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक नैना देवी मंदिर में 21.32 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ऊना जिला के उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के सातवें दिन 20 लाख 57 हजार 445 रुपए का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। आठवें नवरात्र के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने शीष नवाया। वहीं, नयनादेवी मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 21 लाख 32 हजार 499 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया है।
आठवें नवरात्र पर 90 हजार श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीष नवाया। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास को 39 ग्राम 700 मिली सोना और पांच किलो 225 ग्राम चांदी का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। ज्वालाजी मंदिर में सातवें नवरात्र पर पांच लाख 68 हजार 972 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ा है।