Himachal Pradesh

आत्मनिर्भर बनें विश्वविद्यालय, स्मार्ट कैंपस बनाएं

Spread the love

राज्यपाल शुक्ल ने छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बैठक में की चर्चा; कहा, छात्रों को प्रौद्योगिकी शिक्षा की सुविधा भी मिले

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस करना चाहिए। राज्यपाल ने यह बात राजभवन में राज्य के छह सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा विषय-वस्तु में मजबूत होने के अलावा वैश्विक परिदृश्य की उभरती मांगों के लिए भी प्रासंगिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए पाठ्यक्रम निरंतर अपडेट किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी मिलती रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए शैक्षिक ज्ञान, शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ खेल-स्पर्धाओं और अन्य गतिविधियों के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज के तकनीकी युग में विश्वविद्यालयों के डिजिटलीकरण की भी आवश्यकता है।
सभी विश्वविद्यालयों को स्मार्ट परिसर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, जहां सामान्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को प्रौद्योगिकी शिक्षा की भी सुविधा मिल सके। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म से लेकर डिजिटल पुस्तकालयों और प्रशासन तक इन उपकरणों को अपनाने पर बल दिया। यह हमारे विश्वविद्यालयों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण साबित होगा