Himachal Pradesh

पंजाब में क्यों बढ़ गई कंगना की मुश्किलें ,

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पंजाब में कंगना की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि भाजपा सांसद और बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की नई फिल्म ‘एमर्जेंसी’ की पंजाब में रिलीज रोकने की मांग की गई है। एडवोकेट खारा ने इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पिटीशन दायर की है। उन्होंने कहा है कि कंगना ने फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया है।

अगर बात करें देश की तो आज आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के बाद अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता को भी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

आगे बात करें खेल जगत की तो BCCI के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन बन गए हैं। इस पद के लिए उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। जय शाह अब पहली दिसंबर, 2024 को ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे।