भरमौर(चंबा)व्यापार मंडल भरमौर की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे आयोजित
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भरमौर(चंबा)व्यापार मंडल भरमौर की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे आयोजित की गई जिसमें गत दिनों से सोशल मीडिया माध्यम से एक महिला द्वारा जोकि खुद को लंगर संस्था की चैयरपर्सन बता रही है द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि व्यापार मंडल भरमौर हमारा लंगर नही लगने दे रहा है ओर हमे परेशान कर रहा है । व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि यह सरासर गलत व निराधार है उन्होंने बताया कि लंगर की अनुमति प्रशासन देता किसे कंहा पर लंगर लगाना है वह खुद तय करता है।इस मै हमारा क्या दोष । किसी कारोबारी संस्था को सोशल मिडिया के माध्यम से बदनाम करना यह सरासर गलत है आज इस मामले को लेकर अतिरिक्त जिला दणाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा को लिखित शिकायत की गई है जिसमें उक्त् महिला द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है इसकी गहनता से छानबीन की जाऐ । महिला द्वारा भरमौर मे 60रुपये परौंठा व 40रुपये चाय कौन दुकानदार बेच रहा है उसका नाम सार्वजनिक करे अन्यथा माफी मांगे।व्यापार मंडल भरमौर उक्त महिला के खिलाफ कानूनी जानकारो से बात करने बाद कानूनी कार्यवाही करने जा रहा है।पवित्र मणिमेहश यात्रा के दौरान लूणा से लेकर डल के बीच 60के आस पास लंगर लगे है ।व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ अतिरिक्त जिला दणाधिकारी भरमौर से व्यापार मंडल के कोर कमेठी, कार्यकारिणी सदस्य , जोन प्रभारी व काफी संख्या की मौजूदगी मे शिकायत की गई है साथ ही इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त चंबा व पुलिस अधीक्षक चंबा को भी की गई है ।उधर अतिरिक्त जिला दणाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने व्यापार मंडल के सदस्य को बताया कि जिस लंगर की बात की जा रही उसे अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य जैसी राम ठाकुर, नरेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, तिलक शर्मा, कालू राम शर्मा, महासचिव मंहिद्रर पटियाल, सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा, प्रैस सचिव प्यार सिंह, जोन प्रभारी आर पटियाल, संजय पटियाल, मदन ठाकुर,विजय कुमार आदि काफी तादाद पर कारोबारी मौजूद थे।
