Himachal Pradesh

हिमाचल में आर्थिक संकट नहीं, हंगामा कर सकता है विपक्ष

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

CM सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्रकार का कोई भी आर्थिक संकट नहीं है। और प्रदेश सरकार ने पहले ही दिन से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जब सुधार के कदम उठाए जाते हैं, तो कुछ दिक्कतें तो आती हैं।

वही दूसरी और हिमाचल की आर्थिक हालत पर विधानसभा में सोमवार को टकराव हो सकता है। इसकी वजह बनेगी कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी और पेंशन। यदि सोमवार को भी सैलरी और पेंशन को लेकर मैसेज नहीं आया, तो विपक्ष इसे मद्दा बना सकता है।

अब बात करते हैं देश की तो अगले तीन महीने में वंदे भारत स्लीपर आ जाएगी । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बंगलुरु की बीईएमएल फैक्टरी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने में यात्री नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।