Mandi

चमक उठा दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग, सिर्फ 62 लोग डालेंगे वोट

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

बर्फीले हिमालय में 15,256 फुट की ऊंचाई पर बसा छोटा सा गांव है टशीगंग। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, जहां सिर्फ 62 मतदाता हैं। यह गांव सबसे कठिन परिस्थितियों और जलवायु परिवर्तन की कई अनिश्चितताओं के बीच जीवनयापन की कहानी कहता है। देश भर में लोकसभा के सात चरणों के चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को यहां भी मतदान करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस गांव के अपने भी कुछ मसले हैं, जिनका हल यहां के लोग अपने नेताओं से चाहते हैं।
कृषि में कमी के कारण रोजगार और आजीविका की मांग फिर से बढ़ रही है। गौर हो कि भारत-चीन सीमा के पास स्थित, स्पीति घाटी मंडी लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो हिमाचल प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में से एक है और भारत में दूसरा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। भाजपा की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। टशीगंग और गेटे के 62 मतदाताओं को सेवा प्रदान करने वाले टशीगंग में को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।