एग्जिट पोल डिबेट से दूर रहेगी कांग्रेस, आठ राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग आज
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,
देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए करीब दो महीने तक चले हाई-वोल्टेज प्रचार के बाद अब सभी की निगाहें शनिवार को अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 संसदीय सीटों के लिए होने वाले मतदान पर टिकी है। इन सीटों में सर्वाधिक हाईप्रोफाइल वाराणसी सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। श्री मोदी ने 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की और अब अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कृतसंकल्पित हैं। केंद्रशासित चंडीगढ़ की एक सीट समेत हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सभी सीटों के साथ, ओडिशा (छह), उत्तर प्रदेश में (13) , पश्चिम बंगाल में (नौ) तथा बिहार में आठ एवं झारखंड (तीन) सीटों पर भी मतदान होगा। 2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा 25, टीएमसी 9, बीजद 4, जेडीयू और अपना दल (एस) 2-2, जेजेपी महज एक सीट जीत सकी थी। कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत आठ सीटों पर जीत मिली थी।
इस फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। इसके अलावा चार फिल्म स्टार कंगना रणौत, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। इस फेज में सबसे अमीर प्रत्याशी बठिंडा, पंजाब से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं। उनके पास 198 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उधर, लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को वोटिंग के बाद देर शाम से तमाम न्यूज चैनल पर आने वाले एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है
