हिमाचल आज चुनेगा देश की सरकार, 56,45,579 मतदाता वोटिंग को तैयार
चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा सीटों के लिए भी पड़ेंगे वोट
हमीरपुर में महिला शक्ति तय करेगी सांसद, कांगड़ा में शतायु वोटर सबसे ज्यादा
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
इस बार तय किया गया है 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे ,
18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है और शनिवार को प्रदेश के 56 लाख 45 हजार 549 मतदाता देश के भविष्य की डोर नेताओं को सौंपने के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे। गौर हो कि प्रदेश में कुल 57,11,969 मतदाता हैं, लेकिन इनमें से 66,390 सर्विस वोटर मतदान कर चुके हैं। शेष 56,45,579 मतदाता शनिवार को वोट देंगे। प्रदेश में इस बार कुल 7992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लोकसभा की चार सीटों के लिए 37 और विधानसभा की छह सीटों के लिए 25 उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा। हिमाचल में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टाशीगंग भी है, जो 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
लाहुल-स्पीति के इस मतदान केंद्र में मात्र 62 वोटर हैं। प्रदेश में मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और सभी पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों में मोर्चा संभाल लिया है। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान यदि वोटर लाइन में लगे होंगे, तो छह बजे के बाद भी वोटिंग जारी रहेगी। निर्वाचन विभाग ने इस बार 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य तय किया है और इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों ने भी खूब पसीना बहाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल में मत प्रतिशत 72 फीसदी था। फिलहाल इस बार सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमीरपुर संसदीय सीट पर जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में रहने वाली है। इस सीट पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। उधर, 100 साल से अधिक के सबसे ज्यादा मतदाता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में
