चुराह:28 को बिकेंगी भंजराडू बस स्टैंड में बनाईं 12 दुकानें
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भंजराडू बस स्टैंड में स्थानीय बेरोजगारों को अपना रोजगार शुरू करने का अवसर मिल सकता है। इसके लिए परिवहन निगम बस स्टैंड में बनाई गई 12 दुकानों की नीलामी करेगा। यह नीलामी प्रक्रिया 28 सितंबर को होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति दुकान लेने के लिए सरकारी रेट से ऊपर अपना रेट भर कर डाल सकता है। इसमें जिसका रेट सबसे ज्यादा होगा, उस व्यक्ति को दुकान मिल जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि बस स्टैंड में बनाई गईं दुकानों को आवंटित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया 28 सितंबर को पूरी की जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड में सफाई कर्मचारियों को लेकर भी टेंडर प्रक्रिया होगी। उन्होंने स्थानीय बेरोजगारों से अपील की है कि वे इस नीलामी प्रक्रिया में अवश्य भाग लें।
