BharmourHimachal Pradesh

Manimahesh: भरमौर-गौरीकुंड हेलिटैक्सी सेवा ठप

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा में राधा अष्टमी के बड़े न्हौण के लिए भरमौर पहुंचे यात्रियों ने हेलिपैड पर अपने तंबू गाड़ दिए हैं। इसके कारण भरमौर से गौरीकुंड के लिए हवाई सेवा भी ठप पड़ गई है। आगामी दो दिन के बाद यहां सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।

बता दें कि रियासत काल से ही पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के लोग मणिमहेश यात्रा के दौरान हेलीपैड पर अपना डेरा छडिय़ों के साथ लगाते हैं। उधर, बीते बुधवार को खराब मौसम के कारण चौपर भरमौर हेलिपैड से उड़ान नहीं भर पाया था, वहीं गुरुवार सुबह 15 के करीब उड़ानें ही यहां पर हो पाई हैं।